अमेरिका: ईरान में अमेरिका के वर्चुअल दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों के लिए के एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ईरान में सड़कों को बंद करना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इंटरनेट सुविधा में रुकावटें जारी हैं। ईरान सरकार मोबाइल, लैंडलाइन और नेशनल इंटरनेट नेटवर्क तक पहुंच को लगातार सीमित कर रही है। एयरलाइंस ईरान आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या कैंसिल कर रही हैं।
अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे संपर्क के दूसरे तरीकों पर विचार करें और अगर सुरक्षित हो, तो आर्मीनिया या तुर्की के रास्ते ईरान छोड़ने की सोचें। ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को ओमान में परमाणु वार्ता होनी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सैन्य कार्रवाई की ध*मकी दे रहे हैं, जब तक कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए कोई नई डील नहीं कर लेता। वहीं ईरान ने कहा है कि वह परमाणु मुद्दे पर बात करने को तैयार है, लेकिन अपने मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करने जैसी मांगों पर वह बात नहीं करेगा।

