वेनेज़ुएला: वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका के साथ सहयोग करने की पेशकश की है। कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद रोड्रिगेज ने एक बयान जारी किया है। डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि उनका देश शांति के लिए प्रतिबद्ध है और अमेरिका के साथ “संतुलित और सम्मानजनक” संबंधों की ओर बढ़ने को प्राथमिकता देता है। उन्होंने अमेरिकी सरकार को अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में सहयोग के एजेंडे पर मदद करने के लिए आमंत्रित किया है।
रोड्रिगेज ने कहा, कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, हमारे लोग और हमारा क्षेत्र शांति और बातचीत के हकदार हैं, यु*द्ध के नहीं। यह हमेशा से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का संदेश रहा है, और अभी पूरे वेनेज़ुएला का यही संदेश है। उन्होंने आखिर में कहा कि वेनेज़ुएला को शांति, विकास, संप्रभुता और भविष्य का अधिकार है। वहीं ट्रंप ने फिर से जोर देकर कहा है कि अब वेनेज़ुएला की कमान अमेरिका के हाथ में है।

