पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उम्मीदवारों के नामों का एलान हुआ। इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी।
ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी से होगा। सोमवार को जारी हुई बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक़, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल की दो सीटों से उम्मीदवार बनाया गया है। अधिकारी भबानीपुर के अलावा नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे। शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को साल 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव हराया था।

