Breaking News

Delhi News Featured India Politics

आखिर क्यों राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार? खुद बताई वजह

Why does Nitish Kumar want to go to the Rajya Sabha He himself explained the reason.

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से जनता ने उन पर जो विश्वास और समर्थन बनाए रखा, उसी के बल पर उन्होंने पूरी निष्ठा से बिहार की सेवा की है। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि जनता के विश्वास की ताकत से ही बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है।

Why does Nitish Kumar want to go to the Rajya Sabha He himself explained the reason.

उन्होंने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया और बताया कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें।

इसी क्रम में उन्होंने इस बार राज्यसभा का सदस्य बनने की मंशा जाहिर की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जनता के साथ उनका संबंध आगे भी बना रहेगा और विकसित बिहार के संकल्प पर वे पहले की तरह कायम रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनके इस पोस्ट के बाद बिहार की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके बाद नीतीश कुमार ने आज राज्य सभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

आखिर क्यों राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार? खुद बताई वजह – My Blog