Breaking News

Sawai Madhopur

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

सवाई माधोपुर:  राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को हर्षोल्लास उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया। कृषि एवं उद्यानिकी ग्रामीण विकास तथा आपदा प्रबन्धन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। समारोह में डॉ. मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कलक्टर काना राम पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया उप वन संरक्षक मानस सिंह सहित प्रशासनिक पुलिस एवं विभिन्न राजकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

समारोह की शुरूआत झण्ड़ा फहराने और पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और परेड कमाण्डर महेश सन्धू के नेतृत्व में आर.ए.सी., राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी/एसपीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों की ओर से मार्च पास्ट में सलामी ली। मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने सम्बोधन में जिले और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में आज के दिन लागू हुए संविधान से ही देश चल रहा है। इस दिन गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हमें राष्ट्रीयता की भावना से भर देता है। डॉ. मीणा ने कहा कि राजस्थान विकास के पथ पर तेज गति से बढ़ रहा है और मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के सपने को पूरा किया जा सकेगा।

समारोह के दौरान सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन में भागीदारी की। इसके बाद विद्यार्थियों ने बैण्डवादन के साथ सामूहिक शारीरिक व्यायाम (पीटी) ड्रिल का प्रदर्शन किया। इसमें 39 विद्यालयों के लगभग 1800 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्रदेश के राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने शहीद की वीरांगना और परिजनों का शॉल भेंट कर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर गीता देवी विद्यालय की बालिकाओं ने म्हारों प्यारों राजस्थान और मॉडल स्कूल सूरवाल के विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के योगदान पर नृत्य-गीत एक्शन सॉन्ग की संयुक्त प्रस्तुतियां पेश की।

इस बीच मुख्य अतिथि ने अपनी योग्यता मेहनत लगन और विशिष्ट कार्यशैली के जरिए उल्लेखनीय और सराहनीय सेवा देने वाले तथा उपलब्धियां हासिल करने वाले अधिकारियों-कार्मिकों संस्थाओं और विद्यार्थियों सहित कुल 54 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं कार्यक्रमों और उपलब्धियों का झांकियों के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग थीम पर आधारित कुल 11 झांकियां प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने शिक्षा विभाग की भविष्य की उड़ान थीम पर आधारित झांकी को प्रथम वन विभाग की हरियालो राजस्थान थीम पर आधारित झांकी को द्वितीय और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार करने वाली झांकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

इससे पूर्व जिला मुख्यालय पर विभिन्न राजकीय कार्यालयों में प्रातः 8 बजे एवं कलक्ट्रेट पर 8ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला कलक्टर काना राम ने कलक्टर निवास और कलक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया और अधिकारियों-कार्मिकों तथा आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जिले में अन्य स्थानों विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झण्ड़ा फहराया गया और मिठाई बांटी गई।

Related Post

Bangladesh PM Advisor Zahed ur Rahman returned delhi airport
Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26
Big news from West Central Railway, Kota Division

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस – My Blog