जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) की एक सब इंस्पेक्टर (SI) और दो हेड कॉन्स्टेबल को रि*श्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को जयपुर (Jaipur) के विधायकपुरी क्षेत्र स्थित होटल गणगौर से 40 हजार रुपये की घू*स लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी (ACB Trap) के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सब इंस्पेक्टर अनीथा, हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल उल्वप्पा शामिल हैं।

तीनों बेंगलुरु (Bangalore) के एचएएल पुलिस स्टेशन (Bangalore Police) से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक जयपुर निवासी एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी बहू द्वारा दर्ज कराए गए दहेज प्र*ताड़ना मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम कार्रवाई के नाम पर 2 लाख रुपये की रि*श्वत मांग रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।रविवार सुबह होटल गणगौर में परिवादी को 40 हजार रुपये लेकर भेजा गया।
जैसे ही आरोपियों ने रि*श्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार महिला एसआई अनीथा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एसीबी अधिकारियों ने तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। जांच में सामने आया कि उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है। फिलहाल एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

