Breaking News

Delhi News Featured Jaipur News Rajasthan News

दहेज केस में घू*सखोरी, 40 हजार लेते महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर ACB का वार

ACB Jaipur Bengaluru Police SI 2 Head Constables Rajasthan 14 June 26 Vikalp Times

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) की एक सब इंस्पेक्टर (SI) और दो हेड कॉन्स्टेबल को रि*श्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को जयपुर (Jaipur) के विधायकपुरी क्षेत्र स्थित होटल गणगौर से 40 हजार रुपये की घू*स लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी (ACB Trap) के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सब इंस्पेक्टर अनीथा, हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल उल्वप्पा शामिल हैं।

ACB Jaipur Bengaluru Police SI 2 Head Constables Rajasthan 14 June 26 Vikalp Times

तीनों बेंगलुरु (Bangalore) के एचएएल पुलिस स्टेशन (Bangalore Police) से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक जयपुर निवासी एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी बहू द्वारा दर्ज कराए गए दहेज प्र*ताड़ना मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम कार्रवाई के नाम पर 2 लाख रुपये की रि*श्वत मांग रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।रविवार सुबह होटल गणगौर में परिवादी को 40 हजार रुपये लेकर भेजा गया।

जैसे ही आरोपियों ने रि*श्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार महिला एसआई अनीथा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एसीबी अधिकारियों ने तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। जांच में सामने आया कि उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है। फिलहाल एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

दहेज केस में घू*सखोरी, 40 हजार लेते महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर ACB का वार – My Blog