Breaking News

Delhi News Featured India Politics

राज्यसभा की सभी 11 सीटें BJP के नाम, कांग्रेस का प्रतिनिधित्व खत्म

BJP wins all 11 Rajya Sabha seats in gujarat Congress representation ends Rahul Gandhi Vikalp Times

अहमदाबाद / Rajya Sabha Election 2026 : गुजरात (Gujarat) में भाजपा (BJP) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) की सभी 11 सीटों पर कब्जा कर अपनी राजनीतिक पकड़ और मजबूत कर ली है। हालिया राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) में भाजपा (BJP) के चार उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उच्च सदन में गुजरात से कांग्रेस (Congress) का कोई सदस्य नहीं बचा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व खत्म हो गया। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ एक सांसद बची हैं। बनासकांठा से निर्वाचित गेनीबेन ठाकोर फिलहाल गुजरात से कांग्रेस की एकमात्र सांसद हैं।

BJP wins all 11 Rajya Sabha seats in gujarat Congress representation ends Rahul Gandhi Vikalp Times

गुजरात से राज्यसभा में भाजपा के ये है 11 सदस्य:

  • जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda)
  • जसवंतसिंह परमार (Jasvantsinh Parmar)
  • मयंकभाई नायक (Mayankbhai Nayak)
  • गोविंद ढोलकिया (Govind Dholakia)
  • एस. जयशंकर (S. Jaishankar)
  • केसरीदेवसिंह झाला (Kesaridevsinh Jhala)
  • बाबूभाई देसाई (Babubhai Desai)
  • रामभाई मोकारिया (Rambhai Mokaria)
  • रामिलाबेन बारा (Ramilaben Bara)
  • नरहरि अमीन (Narhari Amin)
  • जितेंद्र कंजरिया (Jitendra Kanjaria)

लोकसभा (Loksabha) की 26 में से 25 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि राज्यसभा की सभी 11 सीटें भी भाजपा के खाते में हैं। ऐसे में गुजरात से संसद की कुल 37 सीटों में कांग्रेस की हिस्सेदारी सिर्फ एक सीट तक सिमट गई है।

राज्य में कांग्रेस की स्थिति विधानसभा और स्थानीय निकायों में भी कमजोर हुई है। 2022 विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बाद पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा और कई विधायक भी पार्टी छोड़ चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस के पास विधानसभा में सीमित संख्या में विधायक बचे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस को संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव करने होंगे। फिलहाल गुजरात में भाजपा का राजनीतिक वर्चस्व लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

Congress । Rahul Gandhi । BJP । Rajya Sabha Election Result । Narendra Modi । Politics । Vikalp Times News

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

राज्यसभा की सभी 11 सीटें BJP के नाम, कांग्रेस का प्रतिनिधित्व खत्म – My Blog