अलवर: भरतपुर (Bharatpur) के गोपालगढ़ इलाके में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मा*र दी, जिससे भाई-बहन और 10 साल के भांजे की मौ*त हो गई। मृ*तकों की पहचान हरियाणा के नूंह जिले के रेहना गांव निवासी नजाकत अली (28), उसकी बहन मुस्सी (38) और भांजे मोनिस (10) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि नजाकत अपनी बहन को उसके पीहर गोपालगढ़ के जोतरी गांव छोड़ने जा रहा था। अंधवाड़ी गांव के पास तीनों बाइक से उतरने वाले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मा*र दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक को करीब 150 मीटर तक घसीटती ले गई।
हादसे में मुस्सी और मोनिस की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नजाकत ने अलवर जिला अस्पताल में द*म तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और श*वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

