Breaking News

Featured Jaipur News Rajasthan News

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, तबादलों पर लगी रोक 16 दिन के लिए खत्म

Big news for government employees, transfers posting lifted for 16 days in rajasthan Vikalp Times

जयपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के तबादलों (Transfer) और पोस्टिंग (Posting) पर लगी रोक को अस्थायी रूप से हटा दिया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार अब 5 जुलाई तक ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया की जा सकेगी। लंबे समय से कर्मचारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बैन हटाने की मांग की जा रही थी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि तबादलों में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Big news for government employees, transfers posting lifted for 16 days in rajasthan Vikalp Times

यह आदेश राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ निगमों, बोर्डों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा। हालांकि शिक्षा (Education Department) और चिकित्सा विभाग (Medical Department) के कुछ वर्गों को इस छूट से बाहर रखा गया है। शिक्षा विभाग के ग्रेड थर्ड शिक्षकों (Third Grade Teacher) के तबादले फिलहाल नहीं होंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों के स्थानांतरण पर भी रोक बरकरार रहेगी।

Big news for government employees, transfers posting lifted for 16 days in rajasthan Vikalp Times

सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं और मौसमी बीमारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए चिकित्सा विभाग में बड़े स्तर पर तबादले नहीं किए जाएंगे। वहीं ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर पूर्व से ही रोक जारी है। सूत्रों के अनुसार विभिन्न विभागों में तबादलों को लेकर जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों पर भी विचार किया जाएगा। विभागीय मंत्री संबंधित प्रस्तावों के आधार पर अंतिम निर्णय लेकर तबादला सूची जारी करेंगे।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, तबादलों पर लगी रोक 16 दिन के लिए खत्म – My Blog