Breaking News

Delhi News Featured India

बीजेपी नेता समेत 3 लोगों को जिंदा ज*लाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

BJP Leader Bharat Singh Gaharwar korea police chhattisgarh news 19 June 26 Vikalp Times

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया (Korea) जिले में रेत खनन (Gravel Mining) को लेकर हुए विवाद ने हिं*सक रूप ले लिया, जिसमें बीजेपी (BJP) नेता समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर ह*त्या कर दी गई। पुलिस (Chhattisgarh Police) ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घटना सोनहत थाना क्षेत्र के नवगई इलाके की है।

BJP Leader Bharat Singh Gaharwar korea police chhattisgarh news 19 June 26 Vikalp Times

पुलिस के अनुसार, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार (Bharat Singh Gaharwar) अपने साथियों के साथ वाहन में सवार थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर वाहन को आगे-पीछे से डंपरों से घेर लिया और उसमें पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में भरत सिंह गहरवार समेत तीन लोगों की मौ*त हो गई।

कोरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Korea) सुरेशा चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रेत के अ*वैध खनन और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में मनोज त्रिपाठी, अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी और सत्यप्रकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

बीजेपी नेता समेत 3 लोगों को जिंदा ज*लाया, 4 आरोपी गिरफ्तार – My Blog