Breaking News

Featured Kota News Rajasthan News

सिटी बसों की छुट्टी, कोटा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

electric buses will soon run in Kota.

कोटा: कोटा शहर में जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का चेहरा बदलने वाला है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत मई महीने से शहर में नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। इन बसों के आने के साथ ही मौजूदा सिटी बसों को रूट से हटाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के अनुसार, कोटा में कुल 100 ई-बसें लाई जाएंगी, जो अलग-अलग चरणों में आएंगी। इनमें अधिकतर छोटी बसें होंगी और इन्हें शहर के करीब 20 रूटों पर चलाया जाएगा।

electric buses will soon run in Kota.

ई-बसों के संचालन के लिए सुभाष नगर में बस स्टॉप और चार्जिंग पॉइंट तैयार किए जा रहे हैं, जिनका काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर  इंटरमीडिएट चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर बसों को रास्ते में ही चार्ज किया जा सके। बसों के संचालन की जिम्मेदारी फिलहाल कोटा बस सर्विस लिमिटेड (KBSL) के पास ही रहेगी, जैसा कि वर्तमान सिटी बसों के साथ है।

हालांकि, भविष्य में राज्य के 8 शहरों में एक केंद्रीकृत एजेंसी के माध्यम से संचालन की योजना है। फिलहाल कोटा में करीब 34 सिटी बसें संचालित हो रही हैं, जिनका परमिट 2028 तक वैध है। नई ई-बसों के आने के बाद इन बसों का भविष्य सरकार के निर्देशों पर तय होगा। संभावना है कि इन्हें अन्य जिलों या ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा सकता है। इस पहल से शहर में प्रदूषण कम होने के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सिटी बसों की छुट्टी, कोटा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें – My Blog