अमेरिका: न्यूयॉर्क टाइम्स, रॉयटर्स और इसराइल के ‘चैनल 12’ की रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 सूत्रीय प्लान सौंपा है। इन रिपोर्ट्स में अज्ञात सूत्रों का हवाला दिया गया है। बीबीसी ने इस दस्तावेज को नहीं देखा है और इन खबरों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान ने इससे पहले जंग में शामिल देशों के बीच शांति वार्ता की मेजबानी की पेशकश की थी। चैनल 12 के अनुसार अमेरिका ने ईरान के सामने जो मांगें रखी हैं, उनमें होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने और उसे एक मुक्त समुद्री क्षेत्र घोषित करने की बात शामिल है।

