बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय कर दिया और सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।
सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले हैं।

