Breaking News

Featured India Kota News Rajasthan News Sawai Madhopur News

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां (Baran) जिले में पहुंचा चीता केपी-3 (Cheetah) अब शेरगढ़ वाइल्डलाइफ अभयारण्य में सक्रिय है। 22 मार्च को जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद यह चीता लगातार इलाके में विचरण कर रहा है। वन विभाग के अनुसार, रविवार को केपी-3 ने शेरगढ़ क्षेत्र में दो खरगोशों का शि*कार किया और दिनभर परवन नदी के किनारे जंगल में घूमता रहा।

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। रेंजर जितेंद्र खटीक ने बताया कि चीता नाहरिया ब्लॉक और परवन नदी के आसपास अपना मूवमेंट बदलते हुए देखा गया है। विभाग की टीमें करीब 500 मीटर की दूरी से उसकी निगरानी कर रही हैं। शेरगढ़ पहुंचने से पहले भी वह कई शिकार कर चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बारां के जंगल कूनो (Kuno), रणथंभौर (Ranthambore) और माधव टाइगर रिजर्व (Madhav Tiger Reserve) से जुड़े होने के कारण चीता के लिए अनुकूल कॉरिडोर बनाते हैं। माना जा रहा है कि केपी-3 अब इस क्षेत्र में अपनी नई टेरिटरी स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार – My Blog