नई दिल्ली: 8 मई को देशभर में सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और घरेलू मांग में उछाल का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। आज 24 कैरेट सोने (Gold Price) का भाव करीब 1.53 लाख रुपये से 1.538 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गया है।

वहीं 22 कैरेट सोना (Gold Rate) भी 1.40 लाख से 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में मजबूती और शादी-त्योहार सीजन की बढ़ती डिमांड के कारण सोने (Gold) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में करीब 80 से 200 रुपये प्रति ग्राम तक की तेजी देखी गई है।

