नई दिल्ली: भारतीय तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि देश में पेट्रोल या डीजल की ‘कोई कमी नहीं’ है। कंपनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पेट्रोल या डीजल की कमी से जुड़ी फैल रहीं अफवाहों पर ध्यान न दें और उन्हें आगे न बढ़ाएं। तेल कंपनी ने कहा की ऑनलाइन फैल रही अफवाहें बेवजह चिंता पैदा कर सकती हैं और सामान्य आपूर्ति व्यवस्था को बाधित कर सकती हैं।
इंडियन ऑयल के आउटलेट पूरी तरह भरे हुए हैं और सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि घबराकर खरीदारी न करें और केवल पुष्ट जानकारी पर ही भरोसा करें। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी एक बयान जारी कर लोगों से ऐसी ही अपील की। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने भी कहा कि ‘देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं’।

