Breaking News

Gangapur City News Sawai Madhopur

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गंगापुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन का किया लोकार्पण

Minister of State Jawahar Singh Bedham inaugurated the newly constructed prosecution building in Gangapur City

सवाई माधोपुर: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरूवार को गंगापुर सिटी में नवनिर्मित अभियोजन भवन का लोकार्पण किया। राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण महिलाओं के उत्थान किसानों की समृद्धि युवाओं के सपनों को साकार करने और पीड़ित को सही समय पर न्याय मिले इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।

Minister of State Jawahar Singh Bedham inaugurated the newly constructed prosecution building in Gangapur City

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में अभियोजन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। भजनलाल सरकार ने प्रदेश में पहले ही दिन से उमंग चैन शांति स्थापित करने के लिए प्रयास किए है। जिनके परिणाम स्वरूप एक महीने पहले जारी एनसीआरबी 2022-23 की रिपोर्ट की तुलना में विगत दो वर्षो में सभी प्रकार के अप*राधों में 14 प्रतिशत से अधिक की कमी आई। वहीं ह*त्या जैसे गम्भीर मामलों में 50 प्रतिशत तक और एससी/एसटी के अप*राधों और दं*गों जैसी घटनाओं में 60 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान में अप*राधों की रोकथाम के लिए पुलिस को सशक्त बनाया गया। जिससे अपरा*धियों में भय और आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

अब भारतीय दण्ड संहिता नहीं भारतीय न्याय संहिता होगी:

राज्यमंत्री बेढ़म ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायिक व्यवस्था हमारी कोर्ट में दाण्डिक सोच के आधार पर बनाए गए कानून में आजादी के 80 वर्ष बाद परिवर्तन करते हुए न्यायिक व्यवस्था पर आधारित कानूनों को देश में लागू किया है। उन्होंने कहा कि अब भारतीय दण्ड संहिता नहीं भारतीय न्याय संहिता होगी। पीड़ित को न्याय मिले और उसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए ई-साक्ष्य मेडिकल रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध होने के साथ-साथ अभियोजन कार्यालयों में वीसी कक्ष स्थापित करते हुए समयबद्ध न्याय की व्यवस्था की गई है। जिससे पीड़ितों को बार-बार इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।

एक लाख से अधिक युवाओं को मिली नौकरी:

राज्य सरकार ने राजस्थान में हर एक क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करते हुए एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी है। इसके साथ ही बाकी भर्तियों का कलेण्डर जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू कर 9 लाख करोड़ से ज्यादा धरातल पर उतारे गए। वहीं महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर समृद्ध करने का काम राजस्थान सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना अन्तर्गत प्रथम फेज का कार्य पूर्ण कर दिया गया और द्वितीय फेज का कार्य प्रक्रियाधीन है। चम्बल के पानी से यहां का किसान समृद्ध होगा और पीने का पानी भी आम लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर एडीएम गंगापुर सिटी सुदर्शन सिंह तोमर, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, निदेशक अभियोजन तिरूपति कुमार गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता और आम लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times
Passport Fee rise for a news or renewal from 1 july Vikalp Times
Preparing for Hajj Know these essential requirements before applying Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गंगापुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन का किया लोकार्पण – My Blog