नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एलपीजी संकट (LPG GAS Crisis) को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से प्रवासी मजदूरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है और उनके लिए एलपीजी अब पहुंच से बाहर हो गई है।
सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री ने एलपीजी संकट को कोविड की तरह संभालने की बात कही थी, लेकिन हालात भी कोविड (Covid) जैसे ही हो गए-बड़ी घोषणाएं, कमजोर नीतियां और पूरा बोझ गरीबों पर। उन्होंने कहा कि 500 से 800 रुपए रोज कमाने वाले मजदूरों के लिए रसोई गैस खरीदना मुश्किल हो गया है। इससे मजदूरों को शहर छोड़कर गांव लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। राहुल गांधी के मुताबिक, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पहले ही संकट में हैं और ऐसे हालात में मजदूरों की परेशानी और बढ़ गई है।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार की गलत नीतियों और कूटनीतिक चूक के कारण यह संकट पैदा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि हर संकट में सबसे ज्यादा असर गरीबों पर ही क्यों पड़ता है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा की, सवाल एक ही है, हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों म*रता है? चुप मत रहो। यह सिर्फ गरीब का नहीं, हम सबका सवाल है।

