सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में बढ़ती गर्मी (Summer Vibes) और लू (HeatWave) को देखते हुए पशुपालन विभाग ने दोपहर के समय भार वाहक और कृषि कार्य में उपयोग होने वाले पशुओं के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बैल, घोड़े, गधे, खच्चर और भैंस जैसे पशुओं से काम लेना प्रति*बंधित रहेगा।

साथ ही इस तापमान में जानवरों का पैदल परिवहन भी पशु क्रू*रता अधिनियम के तहत निषिद्ध किया गया है। विभाग ने पशुपालकों से पशुओं के लिए ठंडे पानी, छाया और पोष्टिक चारे की व्यवस्था करने की अपील की है। वहीं आमजन, स्कूलों और सरकारी संस्थानों से पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने और जल स्रोतों में नियमित पानी भरने का आग्रह किया गया है।

